कदौरा क्षेत्र में गोकशी के मामले की गूंज शासन तक पहुुंची है। शासन से
दबाव पड़ने पर डीजीपी ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। डीजीपी का फोन
आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हमीरपुर के एसपी ने भी कदौरा
थाने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उधर, कदौरा पुलिस ने गोवध अधिनियम के
तहत छह लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कदौरा थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोकशी की घटना से शासन तक हड़कंप
मचा है। 27 जनवरी को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर भी प्रशासन दबाव में
है। शनिवार को डीजीपी जावीद अहमद ने भी मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस
प्रशासन से मामले की रिपोर्ट भेजने को कहा। इसके मद्देनजर हमीरपुर के एसपी
मुनीरराज
कदौरा पहुंच गए । उन्होंने दोनों जिलों की पुलिस के सहयोग से दोषियों को
गिरफ्तार करने की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ
गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस घटना के संबंध
में तीन लोगों
को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी इनके नाम नहीं खोल रही है।
सीओ महेंद्र कुमार के अनुसार घटना अंजाम देनेे वालों का सुराग मिल गया है।
पुलिस की टीमें दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं। इन्हे
जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुहारी गांव में ताबड़तोड़ छापे, लोग भूमिगत
शासन
तक गोकशी का मामला पहुंचने के बाद हरकत में आई पुलिस मुहारी गांव मेें
ताबड़तोड़ छापे मार रही है। इससे गांव के तमाम लोग भूमिगत हो गए हैं। गांव
में सिर्फ महिलाएं , बच्चे और बुजुर्ग ही दिखाई दे रहे हैं।
लोगों का
कहना है कहीं पुलिस रसूखदारों को छोड़ कर बेगुनाहों को न फंसा दे। घटना को
लेकर उत्पन्न तनाव के मद्ेदनजर क्षेत्र में एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई
है।