उरई (जालौन)। शहर कोतवाली के इकलासपुरा गांव की नई बस्ती में बने एक कमरे में एक 40 वर्षीय युवक का शव कमरे में मिला। इस दौरान कमरे में टीवी चल रही थी। शव करीब तीन दिन पुराना था। उससे बदबू आ रही थी। जब लोगाें को कमरे से बदबू आई तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डकोर थाना क्षेत्र के गांव कुसमिलिया निवासी बाबू लाल(40) पुत्र हल्के ने शहर के इकलासपुरा गांव के बाहर नई बस्ती में एक प्लाट खरीदा था। इस पर उसने एक कमरा बना कर अकेला रह रहा था। पिछले तीन दिनाें से ही वह घर के अंदर था। सोमवार को आसपास रहने वाले लोगाें को कमरे से बदबू आई तो वहां भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव बेड पर पड़ा था और कमरे में टीवी चल रही थी। शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि कमरे से एक चिलम व गांजा मिला है। इससे आशंका है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है।