फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में टीचर ने जहर खाया

Mon, 06 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
अस्पताल में अचेत पड़ी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहर पी लिया। इससे वह अचेत हो गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डाई पीने का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ग्राम चमरसेना निवासी लक्ष्मीनारायण खरे का पुत्र रामअवतार तथा पुत्रवधू सरिता कस्बे के संत ग्यासीलाल स्कूल में शिक्षण का कार्य करते हैं। दोनों ही कस्बे के रामकुंड कॉलोनी में खुद का घर बना कर रहते हैं। सोमवार सुबह सरिता ने अचानक डाई का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसका बेटा उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली। बताया गया है कि इसी घर में महिला का जेठ भी पत्नी के साथ ही रहता है। दोनों परिवारों में अक्सर विवाद होता है। सुबह भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ और महिला ने डाई का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें