फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास महिला से टप्पेबाजी

Tue, 25 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
एसडीएम से शिकायत करती मुन्नी देवी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली के सामने तहसील में तैनात कर्मी के साथ टप्पेबाजी हो गई। बेटे की मौत का भय दिखाकर बाइक सवार दो युवक महिला के बाले ले उड़े। पीड़ित ने कोतवाली जाकर तहरीर दी तो पुलिस ने उसे टरका दिया। इसके बाद उसने तहसील जाकर एसडीएम से शिकायत की। कालपी क्षेत्र के हरीगंज निवासी मुन्नी देवी तहसील में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह ड्यूटी पर तहसील जा रही थीं। कोतवाली के सामने एक बाइक पर सवार दो लड़के मिले। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पति की सड़क हादसे में मौत हुई थी अब तुम्हारे बेटे को भी जान का खतरा है। इस पर मुन्नी घबरा गई। टप्पेबाजों ने उसे झांसे में एक अंगूठी और 1100 रुपये दिए। युवकों ने उससे कहा कि दो मिनट की पूजा करनी है। अपने कान के बाले दो, पूजा के बाद संकट खत्म हो जाएगा। मुन्नी के अनुसार कान के बाले युवकों को देते ही उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसी बीच टप्पेबाजों ने मुुन्नी से अंगूठी व 1100 रुपये भी ले लिए और भाग निकले। मुन्नी का आरोप है कि वह कोतवाली गई लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। इस पर उसने तहसील जाकर एसडीएम सतीश चंद्र को बताया। एसडीएम ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि कोतवाली के पास टप्पेबाजी और लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस लापरवाही बरतती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें