फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में चलीं लाठियां, छह घायल

Mon, 24 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कस्बे के जयप्रकाश नगर इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट और लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है।  कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के रहने वाले उस्मान, फैजान और सलमान पुत्रगण इरफान और उनके ही परिवार के सालिम व नाजिम पुत्र अजीज और अन्य लोग रविवार रात तकरीबन 12 बजे आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं।  इसमें छह लोग बुरी तरह चुटहिल हो गए। इसी बीच किसी ने कोतवाली फोन कर दिया जिस पर प्रभारी कोतवाल एसएसआई अजयकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में मारपीट होती रही। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि बंटवारे के विवाद में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें