फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी में दो के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 08 Apr 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने पकड़ा कालाबाजारी का अनाज । - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बता दें कि पचास प्रतिशत से कम ई-पॉस मशीन से वितरण करने वाले कोटेदारों के यहां पूर्ति विभाग की टीम जांच करने जाती थी। मार्च माह में कुठौंद क्षेत्र के जहटौली के कोटेदार सत्यप्रकाश ने पचास फीसदी से कम ई-पॉस मशीन से वितरण किया था। जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कोटेदार ने अवैध तरीके से गेहूं अपने घर में रखा है। इस पर रविवार को पूर्ति निरीक्षक कोंच मनोज कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक जालौन आमोल सिंह चौहान, पूर्ति लिपिक अभिषेक शर्मा, चंद्रशेखर ने संयुक्त रुप से छापा मारा। टीम को देखकर कोटेदार सत्यप्रकाश भाग गया। घर में 140 बोरी गेहूं करीब 70 क्विंटल माल रखा था। घरवाले कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन


पता लगा कि सत्यप्रकाश कन्हैया नाम के व्यक्ति के साथ सिरसाकलार में नियम विरुद्ध दुकान का संचालन करते हैं। इस पर टीम ने सरकारी गेहूं जब्त कर लिया और जखां के कोटेदार रामपाल की सुपुर्दगी में दे दिया। इसी बीच सत्यप्रकाश के परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की तो टीम ने सिरसाकलार पुलिस को बुला लिया। जिला पूर्ति अधिकारी शुक्ला ने बताया कि गांववालों के बयान के आधार पर पता चला है कि सत्यप्रकाश ने अपने घर पर कालाबाजारी के लिए 70 क्विंटल गेहूं छिपाकर रखा था। यह सामग्री गांव के पूर्व कोटेदार स्व. रामकिशन के नाती कन्हैया ने उपलब्ध कराई थी। सत्यप्रकाश कन्हैया के साथ मिलकर सिरसाकलार में अवैध दुकान का संचालन करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार को सत्यप्रकाश व कन्हैया के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक जालौन आमोल सिंह की तहरीर पर सिरसाकलार थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें