फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की ओर गई किशोरी से रेप

Mon, 06 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
उरई (जालौन)। खेत पर शौच के लिए गई एक 16 वर्षीय दलित किशोरी को गांव के ही दबंग ने सरसाें के खेत में दबोचकर रेप किया। पीड़िता की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी  बाइक, मोबाइल मौके पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता के साथ परिजनों कोतवाली आकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को गांव से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ रेप, पॉस्कां एक्ट व दलित उत्पीड़न की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज की गई है।     शहर कोतवाली के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर खेताें में शौच क्रि या के लिए गई थी। तभी वहां बाइक से गांव रगौली निवासी संदीप सिंह पहुंच गया और किशोरी को दबोच कर रेप किया। किशोरी की चीखपुकार सुनकर आसपास खेताें पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक, मोबाइल छोड़कर भाग गया। जिसे परिजनाें ने कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें