फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने की छापेमारी, 17 जुआरी दबोचे

Sat, 22 Oct 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जुआरियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने लाखों का जुआ पकड़ा है। इसमें 17 जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीओ ने जुआरियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले एसआई सलमान अली को 5 हजार रुपये व चार हमराहियों को दो हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। सीओ अरुण कुमार सिंह को शनिवार को सूचना
विज्ञापन


मिली मोहल्ला जोशियाना में तलैया के पास स्थित एक बाड़े में करीब डेढ़ दर्जन लोग हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाली में तैनात एसआई सलमान अली व चार हमराहियों के साथ टेंपो में सवार होकर मौके पर पहुंचकर बाड़े को घेर लिया। इसके साथ ही उन्होंने कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित को भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचने के

निर्देश दिए। घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने बाड़े का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। परंतु दरवाजा न खुलने पर एसआई सलमान अली बाड़े की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस की सटीक घेराबंदी के चलते मोहम्मद रिजवान, सुधीर, शानू, गोलू,ज्ञानेंद्र, कृष्ण कुमार, विक्की,
विज्ञापन


बृजेश सिंह, संजू कुमार, किसन, याकूब, मुजम्मिल, रोहित, सतेंद्र, भगवानदास, ऋषि, प्रबल सहित सभी 17 जुआरियों को दबोच लिया गया। इसके बाद सभी जुआरियों को जीप में

बैठाकर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से 8 अदद ताश की गड्डी व एक लाख 35 हजार रुपये नगद सहित 10 मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जुआरियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले एसआई सलमान अली को 5 हजार व चार हमराहियों को दो हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें