कोतवाली पहुंचा कथित लूट का शिकार पर्वत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कोंच। भेेंड गांव जा रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशाें ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। पीड़ित ने दो आरोपियाें के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। काेंच कोतवाली के गांव तीतराखलीलपुर निवासी पर्वत सिंह परिहार ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे वह बाइक से भेंड जा रहा था तभी पुलिया के पास धनौरा निवासी दो लोगों ने उसे जबरन रोका और कनपटी से तमंचा अड़ा कर उसकी बाइक छीनने की कोशिश की। उसने विरोध किया। इस पर दोनों बदमाशों ने उसकी पिटाई करके बाइक लूट लग गए। पुलिस को पूरी लूट की कहानी ही संदिग्ध लग रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात के इतनी देर बाद पुलिस को सूचना देना अपने आप में ही संदिग्ध है। वह प्रार्थना पत्र की जांच कर रहे है। मामला पैसे के लेनदेन का लग रहा है।