नदी के किनारे घाट पर वृद्ध की तलाश करती कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कालपी। कसबा निवासी एक वृद्ध ने कपड़े, छड़ी और जूते पुल पर उताकर कर बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन वृद्ध का पता नहीं चला है। कालपी में यमुना पुल से बुधवार दोपहर एक वृद्ध नदी में कूद गया। बाइक से निकल रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुल की सात नंबर की कोठी पर लाइनिंग की टी-शर्ट, सफ़े द पैजामा, जोड़ी जूते और एक छड़ी रखी थी। पुलिस ने कानपुर देहात क्षेत्र के गोताखोरों को बुलाया और तलाश कराई। नदी में तेज बहाव के कारण गोताखोरों ने गहराई में जाने से हाथ खड़े कर दिए। खबर मिलने पर कालपी के मोहल्ला मनीगंज निवासी पारुल (14) पुल पर पहुंचे। उन्होंने कपड़ों छड़ी से वृद्ध की शिनाख्त ताऊ प्रेमकुमार शुक्ला (68) पुत्र पन्नालाल के रूप में की। पारुल ने बताया कि ताऊ सुबह 11 बजे टहलने निकले थे। अविवाहित ताऊ का कुछ ही दिनों पहले उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। कोतवाल ने बताया की टी शर्ट की जेब में चालीस रुपये व दर्द निवारक की दवा मिली है। नदी में वृद्ध की तलाश कराई जा रही है।