एसपी के निर्देश पर कालपी, डकोर, उरई कोतवाली में भारी वाहनों के नंबर प्लेट में नंबर न दिखने के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया, जिसमें कालपी कोतवाली पुलिस ने मानवेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी बेहमई थाना राजपुर कानपुर देहात, शहनबाज पुत्र शेर अली इनायतपुर थाना औरास जनपद उन्नाव, मोहम्मद रहीश पुत्र नवाब निवासी डेरापुर कानपुर देहात, राघवेंद्र इईसंह पुत्र प्रमोद निवासी नगला धनसिंह थाना करहल जनपद मैनपुरी, प्रताप कुमार पुत्र गुरु प्रसाद निवासी माखी जनपद उन्नाव, शिवचरन पुत्र सुगर सिंह निवासी टेनई पुरवा उन्नाव, विमलेश पुत्र अमर सिंह निवासी शंकर खेड़ा थाना माखी जनपद उन्नाव,
डकोर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने प्रदीप कुमार पुत्र नाथूराम यादव निवासी करहइया थाना सिरसाकलार, उरई कोतवाली निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने पवन कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल निवासी एट जालौन व शमीम पुत्र कल्लू मंसूरी निवासी निस्वापुर थाना कदौरा के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया। वहीं कदौरा थाना प्रभारी कामता प्रसाद ने चतेला चौराहे पर चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी होने पर दो ट्रकों को हिरासत में ले लिया और ट्रक चालक प्रवेंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी मोतीनगर जोल्हूपुर और माधवराम पुत्र विश्वनाथ निवासी परासन थाना आटा को पकड़कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।