फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर नवजात के मिले शव, हड़कंप

Tue, 07 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में मंगलवार दोपहर कूड़े के ढेर में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके अलावा कदौरा थाने के गांव खुटमिली में एक नवजात का शव मिला है। छिरिया गांव में ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। आननफानन में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कूड़े में नवजात के पड़े शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि शव को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही हैं, ताकि कोई इस संदर्भ में जानकारी दे सके। कदौरा थाने के गांव खुटमिली में नवजात शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शव कू डे़ के ढेर में शव मिला है। उसके पैर कुत्ते ने चबा लिए हैं। पुलिस गांव में लोगों से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें