गौवंश लदे लोडर के साथ पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गोवंश की तस्करी कर औरैया की ओर ले जा रहे दो वाहनाें को पुलिस ने रविवार को देर रात पकड़ लिया और 41 गोवंश को बरामद कर चार आरोपियाें को गिरफ्तार किया। इस दौरान दो पशुआें की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। रविवार रात 10 बजे एसओ कुठौंद चंद्रशेखर दुबे को सूचना मिली कि
एक ट्रक में गोवंश लादकर औरैया की ओर जा रहा है। इस पर उन्हाेंने शंकरपुर चौकी प्रभारी व बहादुरपुर चौकी प्रभारी को भेजा और स्वयं भी जीप से ट्रक का पीछा करने लगे। शंकरपुर गांव के पास अपने को घिरता देख ट्रक चालक व पशु तस्कर फौजी ढाबा पर ट्रक खड़ा कर बीहड़ के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने ट्रक से 34 गोवंश बरामद कर लिया। इसमें दो
की मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पशु तस्कराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंजौसा के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे पशु तस्कर बांकेलाल निवासी अयाना जनपद औरैया अपने साथी नारायण निवासी टीहर रामपुरा, देवेश मिश्रीपुर कुठौंद व एक अन्य के साथ लोडर में सात अन्ना गौवंश लादकर
औरैया जा रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो दर्जनाें लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने पशु तस्कराें को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।