फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को सौंपे मौरंग लदे तीन ट्रक लापता

Mon, 12 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
truck - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की देर रात एसडीएम गुलाब सिंह व सीओ संदीप वर्मा ने सटीक सूचना पर ट्रकों की चेकिंग का अभियान चलाया। जिससे हाईवे पर ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग टीम को एट क्षेत्र के अंतर्गत सतोह गांव में मौरंग से लदे तीन ट्रक खड़े मिले, जिनके चालक नदारद थे। अधिकारियों ने तीनों ट्रक अपने कब्जे में लेकर एट पुलिस को सूचना कर ट्रकों को सुपुर्दगी में लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस ने वहां एक चौकीदार की ड्यूटी ट्रकों की निगरानी के लिए लगाई थी। इसके बाद भी सोमवार को ट्रक नदारद मिले। एसडीएम का कहना है कि ट्रकों के नंबर भी फर्जी हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें नंबर प्लेटों पर चूने से लिखा गया था। न तो एमएम-11 उन ट्रकों पर मिले और वे ओवरलोड भी थे। एसडीएम का कहना है कि मामले में पुलिस की लापरवाही से इंकार नहीं किया जा सकता है। लिहाजा जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के मुताबिक टोल प्लाजा पर भी लगातार लापरवाही की शिकायतें मिल रही है। इसकी भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें