फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दी

Sun, 23 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। मौरंग न मिलने से राजमिस्त्री के हाथ खाली हैं। उनके सामने रोजी रोटी का संकट है। रविवार को कालपी कोतवाली के गांव बरखेरा निवासी 50 वर्षीय राजमिस्त्री ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालपी कोतवाली के गांव बरखेरा निवासी शंकरलाल (50) पुत्र मतोले राजमिस्त्री था। इन दिनाें मौरंग न मिलने के कारण उसको काम नहीं मिल रहा था। पिछले तीन माह से वह बेरोजगार था। इसी को लेकर वह परेशान था। पैसे न होने की वजह से खाने के लाले पड़े थे। रविवार को वह परिजनाें को बिना बताए घर से निकल आया और शाम करीब साढ़े चार बजे उसने जोल्हूपुर क्र्रासिंग के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें ने बताया कि काम धंधा न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी के कारण उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें