फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 15 Mar 2019 11:59 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
टूटी अलमारी व बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी वीरबहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह जब घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। जब वह अंदर गए तो कमरे व अलमारी का भी ताला टूटा पड़ा था। चोर अलमारी के अंदर रखी 4 सोने की अंगूठी, 2 जंजीर, एक हार, 4 सोने की चूड़ियां सहित लगभग 3 लाख रुपये के जेवर व 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें