किसी बात पर युवक ने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया फिर इसके बाद गांव के बाहर एक कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी। रात करीब नौ बजे घटी इस घटना के बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक का शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कदौरा के ग्राम हांसा निवासी ज्ञान प्रकाश अहिरवार उर्फ ज्ञानी पुत्र
कालका प्रसाद अहिरवार अपने काम से रोज की तरह रात करीब 8:30 घर पहुंचा। इसी दौरान उसका पत्नी के साथ झगड़ा शुरू हो गया। उसे पत्नी पर किसी और से अवैध संबंध होने का शक था। इस बात पर पहले भी वह अपनी पत्नी के साथ कई बार झगड़ा कर चुका था। झगड़ा करने के बाद युवक घर से बाहर चला गया और शराब पीकर गांव के बाहर एक कुएं में
छलांग लगा दी। कुएं में युवक के कूदने की आवाज सुनकर पास मौजूद कुछ ग्रामीण मौके पर दौड़ कर पहुंचे और अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस रात करीब एक बजे उसे किसी तरह बाहर निकल पाई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।