फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पांच लाख रुपये के गहने-नकदी चोरी

Thu, 17 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
‌पी‌‌ड़‌ित क‌िशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। चोरों ने खाली घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये केे गहने व नकदी पार कर दी। घरवाले भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे। घर लौटने पर घर का ताला टूटा था। घर के अंदर अस्त व्यस्त था। पीड़ित रात में ही कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

  
   शहर कोतवाली के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी किशोर सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उसकी भतीजी की शादी संाई पैलेस में थी। वह परिवार के साथ गए थे। घर में ताला लगा था। रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां कमरे में रखे सोने का बाजू बंद, बैदी, सोने की जंजीर, झुमकी, कुंडल, 20 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। कोतवाल संजय गुप्त ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही संदिग्ध लोगाें की धर पकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें