आवारागर्दी करने पर पिता ने कामधंधा करने को कहते हुए डांटा तो युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। युवक का शव फांसी पर लटकता देख परिजनाें में कोहराम मच गया।
आटा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर इटौरा निवासी सुरेश दोहरे के पास चार बीघा जमीन है। इस साल सूखा पड़ने के कारण उसकी फसल खराब हो गई थी। इससे घर में आर्थिक तंगी थी।
सुरेश का 24 वर्षीय पुत्र रोहित बेरोजगार था और काम धंधा न करने पर पिता उसे डांट देते थे। शनिवार की रात भी पिता ने पुत्र को काम धंधे के लिए डांट दिया था। इससे आहत सुरेश ने अपने कमरे में जाकर पंखे के हुक से फांसी लगा ली। परिजनाें ने सुबह रोहित के शव को फ ांसी के फंदे पर देखा तो घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के मुहल्ले वाले भी
परिजनाें को ढाढ़स बंधाने लगे। सूचना पाकर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाई है। जांच जारी है।
शराब पीने पर पिता ने डांटा तो दे दी जान
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने कीटनाशक पदार्थ खाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी बृजेश कुमार गौतम (32) पुत्र लक्ष्मी नारायण शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने नबीपुर गया था। वहां उसने जमकर शराब पी। सुबह जब वह शादी से लौटा तो घर पर शराब के नशे में उसे उसके पिता ने देख लिया। इस पर पिता ने उसे
जमकर डांटा। परिजनों के मुताबिक पिता की डांट से क्षुब्ध बृजेश ने नशे में ही िघर में रखा कीटनाशक पी लिया। पता चलते ही उसके परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले
आए जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही बृजेश ने दम तोड़ दिया। उधर, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।