फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग बालिका ने दी जान

Thu, 12 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बीमारी से तंग बालिका ने सूने घर में फांसी लगा । परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी अहमद अली गुरुवार की सुबह मजदूरी करने बाहर गया था। उनकी पत्नी भी मटर तोड़ने के लिए खेत पर गई थी। घर पर उनकी पुत्री इमराना खातून (14) अकेली थी। तभी उसने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इमराना की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री काफी दिनों से बीमार रह रही थी जिससे वह काफी परेशान थी। इसी परेशानी में शायद उसने फांसी लगा ली। जब वह मटर की फली तोड़कर वापस घर लौटी तो उसकी पुत्री कमरे में लटक रही थी। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें