फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों को लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Mon, 21 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
गिरोह का सरगना नसीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। सवारी बनकर ट्रक चालकों के लूटने वाले गिरोह के सरगना को शनिवार को एट थाना पुलिस ने दबोचा लिया। बदमाश ने गिरोह के साथ इसी साल 22 फरवरी को कानपुर जा रहा मुर्गी दाना लदा ट्रक लूट लिया था। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे को शनिवार को मुखबिर ने बदमाश नसीम खां के एट कोटरा मार्ग स्थित ओवरब्रिज के पास होने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर नसीम को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए। एसपी ने बतासा कि नसीम गिरोह बनाकर ट्रक लूट करता था। गिरोह के सदस्य ट्रकों में सवारी बनकर बैठते थे फिर चालक को नशील पदार्थ पिलाकर लूटपाट करते थे। नसीम के खिलाफ जनपद के अलावा मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि इसी साल 22 फरवरी को झांसी जिले के बड़गांव क्षेत्र के छपरा गांव निवासी ट्रक चालक घनश्याम यादव पुत्र मूंगाराम यादव से लूट की थी। घनश्याम यादव ट्रक यूपी 93 टी 8016 में मुर्गीदाना लादकर कानपुर की तरफ जा रहा था। एट टोल प्लाजा पर खुद को टोलकर्मी बताकर कुछ लोग ट्रक में सवार हो गए। कुछ दूर जाने पर बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक घनश्याम को सड़क किनारे फेंक दिया और ट्रक लूटकर भाग निकले थे। घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरोह के सदस्य अनुराग प्रकाश पाठक  व उसके साथियों को गिरफ्तार कर माल सहित ट्रक बरामद कर लिया था। सरगना नसीम खां पुत्र स्व. इनायत अली निवासी नटपुरवा, रजानगर, नारायनपुरा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश भाग निकला था। उसके गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें