फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यापारी का सिर फोड़ा, 15 हजार लूटे

Fri, 12 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
फ ल मंडी से शुक्रवार की सुबह फल खरीदने जा रहे एक व्यापारी को दो बदमाशाें ने डाक्टर सुभाष वाली गली में रोक लिया और उससे पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर ईंट मारकर व्यापारी का सिर फोड़ दिया और उसकी जेब में पड़े 15 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। लुटेरे भाग
विज्ञापन


निकले। वहीं कुछ लोगाें ने लुटेराें को पहचान लिया है। शहर कोतवाली के मुहल्ला शिवपुरी निवासी लाखन सिंह हाथ ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को वह गोपाल गंज स्थित फल मंडी से फल लेने सुबह करीब छह बजे गया था। रास्ते में सुभाष वाली गली में दो बदमाशाें ने लाखन को घेर लिया और उससे पैसे छीनने लगे। लाखन ने विरोध

किया तो बदमाशाें ने उसके सिर र्में इंट मार दी और जेब में पडे 15 हजार रुपये लूट ले गए। लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस पर पीड़ित कोतवाली पहुंचा और लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धाें की तलाश करने की बात क ही है। पुलिस ने घायल फल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गोबर मारकर किसान के रुपये उड़ाए
माधौगढ़ स्टेट बैंक से रुपये निकालकर बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे एक किसान को टप्पेबाजाें ने गोबर मार दिया। किसान बैग रखकर कपडे़ हैंडपंप पर धोने लगा। तभी टप्पेबाजाें ने उसका बैग पार कर दिया। बैग में 20 हजार रुपये व पासबुक आदि कागजात थे। पीड़ित किसान थाने पहुंचा और तहरीर दी। गांव पचोखरा निवासी किसान देवीदयाल शुक्रवार की दोपहर

एक बजे वह माधौगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचा। यहां खाते से 20 हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर पैदल बस स्टैंड़ की ओर चल दिया। तभी बाइक सवार दो युवकाें ने उस पर गोबर डाल दिया। इससे उसके कपड़े गंदे हो गए तो वह पास में ही लगे सरकारी नल पर कपड़े साफ करने लगा। इसी समय टप्पेबाजाें ने बैग पार कर दिया। घटना के बाद वह थाने

पहुंचा और थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव को आपबीती बताई। वह मौके पर पहुंचे और मामले में जानकारी के  बाद बोले वह संदिग्धों की तलाश कर कार्रवाई करेंगें। बताते चले के माधौगढ़ में पिछले चार माह में करीब आधा दर्जन लोगाें के साथ टप्पेबाजी की वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें