फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की शराब के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
-पकड़ा गया ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा/उरई(जालौन)। उरई के करमेर रोड पर एक स्कार्पियो में 30 पेटी शराब के साथ चार आरोपियाें को कोतवाल संजय गुप्त व स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पकड़े गए आरोपियाें की निशानदेही पर बम्हौरी गांव के बाहर एक ट्रैक्टर ट्राली से पुलिस ने करीब 3600 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर ली है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।       बुधवार की रात करीब 10 बजे शहर कोतवाल संजय गुप्त व स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि करमेर रोड पर एक स्कार्पियो से तस्करी कर लाई गई शराब की खेप कहीं ग्रामीण क्षेत्र में उतारने जा रही है। इस पर पुलिस व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर राकेश याज्ञिक निवासी राजेंद्र नगर उरई, बृजेश कुमार निवासी चिल्ली, राजकरन व बबलू निवासी बम्हौरी थाना आटा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से 30 पेटी हरियाणा की शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है।
   गुरुवार की सुबह पकड़े गए तस्कराें से पूछताछ के बाद आटा थानाध्यक्ष विनोद मिश्र व स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी ने बम्हौरी गांव के बाहर छापा मारकर एक ट्रैक्टर ट्राली में 3600 क्वार्टर अवैध शराब बरामद कर ली। ट्रैक्टर पर सवार बदमाश पुलिस को देख खेताें की ओर भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर रिपोर्ट दर्जकर ली है। बताते चले कि जिले में अवैध शराब का कारोबार कई सालाें से चल रहा है। चुनावाें में तो माफिया और भी बढ़े पैमाने पर तस्कारी कर शराब मंगाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें