उरई (जालौन)। बीहड़ में बदमाशाें की चहलकदमी से किसान खौफजदा हैं। रविवार की रात खेत में पानी लगा रहे पूर्व प्रधान के भाई को बदमाशाें ने दौड़ा लिया। उसने गेहूं के खेत में छिपकर जान बचाई। उसने बताया कि गिरोह में आठ बदमाशों में दो दो महिलाएं भी हैं। ग्रामीणाें ने क्षेत्र में कांबिंग की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इन दिनाें सिरसाकलार थाना के गांव धामनी के जंगल से लेकर चुर्खी थाना के क ई गांवाें के ग्रामीणाें ने बदमाशों को देखा है। वह कई किसानाें के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। इससे किसान खेतों में जाने से कतराने लगे हैं। गिरोह के सभी सदस्याें के पास असलहे हैं। गिरोह में दो महिला बदमाश भी बताई जा रही हैं। रविवार की रात ककहरा गांव निवासी एक किसान को बदमाशाें ने दौड़ा लिया। उसने गेहूं के खेत में छिपकर जान बचाई। ग्रामीणाें ने एसपी स्वप्निल ममगाई से बीहड़ में कांबिंग कराने की गुहार लगाई है। इससे किसानाें को खेती किसानी करने में दिक्कत न हो।