फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Mon, 16 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
घर से  रविवार देर रात गायब हुआ किसान सोमवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की है वहीं पुलिस साक्ष्यों के अभाव में घटना को संदिग्ध मान रही है।  ग्राम टोपोर के रहने वाला राकेश वर्मा (55) पुत्र लल्लूराम वर्मा सोमवार सुबह
विज्ञापन


गांव से बाहर एक किमी दूर बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाया। सीओ अवधेश कुमार शुक्ल व तहसीलदार भूपाल सिंह भी पहुंच गए। इन्होंने गांव वालों व परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। पता चला कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह घर

से गायब हो गया था। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में परिजनों का कहना था कि किसान के घर में तंगी थी। चार लड़कियों की शादी वह जमीन बेच कर कर चुका था और केवल डेढ बीघे जमीन ही  उसके पास बची थी। सूखे के कारण इतनी उपज नहीं हुई कि गृहस्थी चल पाती। इससे वह
विज्ञापन


परेशान रहता था और इसके चलते किसान ने पेड़ के सहारे फांसी लगा ली। वहीं पुलिस इस पूरी कहानी को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें