फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की हत्या कर शव नहर में फेंका

Mon, 16 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ व अन्य पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनुताल स्थित काली मंदिर के पीछे से निकली नहर में अधेड़ का क्षत विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि अधेड़ की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। फिलहाल
विज्ञापन


तो शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।  सोमवार सुबह काली मंदिर के पीछे से निकली नहर में किसी व्यक्ति की लाश झाड़ियों में फंसी होने की सूचना पर दरोगा जयवीर सिंह व संजीव यादव के अलावा सीओ नवीन कुमार नायक भी मौके पर पहुंच गए। शव देखने पर प्रतीत हो रहा था जैसे किसी ने उसकी हत्या कर पानी में बहा दिया हो। मृतक के शरीर पर मामूली चोटों

के निशान थे और उसकी जीभ भी बाहर निकली हुई थी। इससे गला घोंट कर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव कम से कम एक हफ्ते पुराना लग रहा है। सीओ नायक का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास से लापता लोगों का भी पता किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें