फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कस देख रहे युवकों को दरोगा ने पीटा

Sun, 09 Dec 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कदौरा में चल रहे मेला महोत्सव में शनिवार की रात लगभग 9 बजे कदौरा थाने के एक दरोगा नशे में धुत होकर शादी वर्दी में पहुंचे और सर्कस देख रहे दर्शकों से आधार कार्ड व आईडी मांगने लगे। जिस पर लोगों ने आईडी दिखाने के मना किया तो दरोगा ने आसिफ पुत्र कदीर खान, आत्माराम पुत्र संतोष, शिवम् उर्फ अंशु गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी कदौरा को गाली देते हुए लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


वहां मौजूद रामजी गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता ने मारपीट करने से रोका तो दरोगा ने उसे भी पीट दिया। इससे सर्कस में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद सर्कस संचालक मुन्ना लाल गुप्ता ने सर्कस बंद कर दिया। रामजी गुप्ता ने इसकी शिकायत फोन से एसपी अरविंद चतुर्वेदी से की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई। वहीं दरोगा भगत सिंह का कहना है कि सर्कस के अंदर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई थी। मारपीट की बात गलत है। इस संबंध में सीओ कालपी सुबोध गौतम का कहना है। उनके संज्ञान में अभी ऐसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें