फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलमानों ने चार कसाइयों को पकड़वाया

Thu, 11 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पकडे़ गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। दादरी से लेकर मुजफ्फरनगर तक लोग नफरत फैला कर समाज को बांट रहे हैं। वहीं जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के मुस्लिमाें ने हिंदुआें की आस्था गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे चार कसाइयाें को पुलिस को सूचना देकर पकड़वाने की नजीर पेश कर गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया है। पुलिस ने आरोपियाें को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक गोवंश व छुरी आदि बरामद कर जेल भेज दिया। कदौरा थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दी कि उनके मुहल्ले में चार युवक अपने घर में गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और गोवंश काटने की तैयारी में लगे चार युवक सोहेल, जीशान, हफीज व छोटू निवासी कदौरा को रंगे हाथाें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक गौवंश व छुरी आदि बरामद कर ली। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने यह आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। उन्हाेंने सूचना देने वाले मुस्लिम समाज के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। वहीं, अन्य वर्गो ने भी मुस्लिम समाज के लोगों का आभार जताया। बरहाल जिले में आज इस बात की चर्चा रही कि अब गौवंश को बचाने के लिए मुस्लिम समाज ही आगे आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें