फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे युवक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 08 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कदौरा। करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर घंटों जाम लगाया तो सब स्टेशन पहुंच सब स्टेशन की सप्लाई बंद करा दी। जिससे क्षेत्र के दो दर्जनों गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों की मांग है कि बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।  

विज्ञापन


बता दें कि 2 जून को ग्राम कुआंखेड़ा निवासी चरवाहा प्रमोद कुमार (30) पुत्र रामदयाल अपने पालतू जानवरों को गांव के बाहर खेतों में चराने गया था। वहां एक खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया था। प्रमोद को नाजुक हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने गांव के बाहर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर वहां जाम नहीं लगाया और शव को लेकर हाईवे आ गए और हाईवे का जाम कर दिया। जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और सड़क पर ही शव रख विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की कहना है कि मौत के बाद भी विद्युत विभाग का कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। मांग है कि लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इतने में भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ उन्होंने सब स्टेशन जाकर पूरे क्षेत्र की सप्लाई को बंद करा दिया। इससे कदौरा पावर हाउस से जुड़े कस्बे सहित दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। खबर लिखे जाने तक न तो ग्रामीणों ने सप्लाई को शुरू करने दी और न ही जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें