झांसी से गिट्टी लादकर एट का युवक डीसीएम लेकर कन्नौज गया था। वहां डिवाइडर से टकराकर डीसीएम पटल गई और युवक की उसकी मौत हो गई। अगले माह युवक की शादी होनी थी। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। वह अकेला ही पूरा परिवार का भरण पोषण करता था।
कस्बा एट की विकास कालोनी निवासी सोनू बेड़िया (19) पुत्र सीताराम डीसीएम चलाता था। मंगलवार सुबह वह झांसी के डीसीएम में गिट्टी लादकर कन्नौज के लिए निकला था। देर रात कन्नौज के नेशनल हाईवे पर दो डंपरों को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया और डीसीएम डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उसके मौत की खबर जब घर पहुंची तो वहां पर कोहराम मच गया।
18 अप्रैल को सोनू की शादी थी। उसकी बारात चित्रकूट के मइहर जानी थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां पूनम बेहाल हो गई। सोनू के पिता की 10 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर में सबसे बड़ा होने के चलते वहीं परिवार का भरण पोषण करता था। दो बहनें व एक भाई भी है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। घर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।