फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरी से गर्दन काटकर धड़ खेत में फेंका

Sat, 17 Feb 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 शनिवार सुबह एक खेत में युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के प्रधान ने पुलिस को जानकारी दी तो कुछ देर में एसपी अमरेंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंच गई। शव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में सूखे खून के निशान थे, इससे ऐसा लगता था कि उसकी गर्दन दूसरे खेत में काटी गई थी। उसी खेत पर पुलिस को आरी का एक टुकड़ा भी मिला है। पास में मृतक के जले हुए कपड़े भी मिले हैं। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का भी खुलासा कर दिया जाएगा। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के कुछ साथियों व पड़ोसियों को भी उठाया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माड़री में शनिवार की सुबह राम स्वरूप निरंजन के खेत में लाही व मटर की फसल के बीच अर्धनग्न युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही थी और  शरीर पर सिर्फ एक अंडरवियर था। ग्राम प्रधान विमल कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी और फोरेंसिक  टीमभी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की तो रामस्वरूप के खेत से कुछ दूरी पर स्थित अखिलेश निरंजन के खेत में सूखे खून के धब्बे और शव को घसीटे जाने के निशान मिले। इससे आशंका है कि अखिलेश के खेत में वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घसीटकर राम स्वरूप के खेत तक लाया गया है। अखिलेश के खेत पर ही पुलिस को आरी का टुकड़ा भी मिला। शव चार से पांच दिन पुराना होने से उसकी खाल भी सफेद पड़ने लगी थी।
विज्ञापन


शरीर पर चाकू से चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवक को शराब के नशे में मारा गया है। जले हुए कपड़ों से भी कुछ क्लू नहीं मिल पा रहा है। कई घंटे बाद शाम चार बजे के आसपास ग्राम कुठौंदा बंगरा निवासी अब्दुल सलाम और इसरार नाम के दो लोग कोतवाली पहुंचे और मृतक के कपड़ों से उसकी शिनाख्त सलीम (24) पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में की। रिश्तेदारों ने बताया कि सलीम जालौन में ही किसी बब्लू के यहां दवा कंपनी में काम करता था और बीते आठ-दस दिनों से लापता था।



जांच के दौरान कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा को अखिलेश के खेत पर एक मोबाइल का सिम भी मिला। इसकी मदद से ही पुलिस ने शव की शिनाख्त की। सूत्रों ने बताया कि सिम काम कर रहा था और फिर सलीम के परिजनों से बात कर उन्हें कोतवाली बुलाया गया। पुलिस की मानें तो हो सकता है कि वारदात को अंजाम देने वालों ने सलीम से पहले उसका मोबाइल छीना होगा और फिर सिम निकालकर फेंक दिया होगा। फिलहाल जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।



अखिलेश और रामस्वरूप के खेतों के पास फोरेंसिक टीम को बाइक के पहियों के निशान भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्यारोपी कम से कम दो लोग रहे होंगे और वे दोनों ही युवक को अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेतों तक लाए होंगे।



हाल ही में कदौरा के युवक की जालौन में हुई हत्या को देखते हुए पुलिस आसपास के शादी बारातों वाले गेस्ट हाउस संचालकों से भी पूछताछ कर रही है कि कहीं किसी समारोह में कोई विवाद तो नहीं हुआ था या फिर कोई युवक लापता तो नहीं था।
विज्ञापन



शिनाख्त होने के बाद पुुलिस की जांच का बिंदु प्रेम प्रसंग पर भी ठहर गया है। सूत्रों की मानें तो बिना कपड़ों के शव का मिलना लूट या रंजिश से अधिक किसी महिला या युवती से प्रेम प्रसंग की ओर अधिक इशारा करता है। फिलहाल पुलिस देर शाम तक खुलासे के काफी करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें