मोठ निवासी विनोद कुमार पत्नी अनुराधा के साथ कार से कुठौंद स्थित जालौनी माता मंदिर के दर्शन को जा रहे थे। शनिवार दोपहर उरई रोड पर उनकी कार पंचर हो गई। पास ही दुकान पर गाड़ी खड़ी कर पंचर बनवाने लगे। पत्नी अनुराधा गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़ी हो गई। कार की सीट पर रखा उनका पर्स किसी टप्पेबाज ने पार कर दिए। पर्स न मिलने पर पीड़ित दंपति ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बैग में 28 हजार रुपये, एटीएम, आधारकार्ड, पेन कार्ड सहित दो मोबाइल थे। पुलिस जांच में जुट गई है।