फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी पर हंगामा

Sun, 07 Jan 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

 मारकंडेयश्वर तिराहे पर आपे में सवार दंपति के साथ चालक की कहासुनी हो गई। आरोप है कि चालक ने महिला से अश्लील हरकत की थी, जिसका उसके पति ने विरोध किया था। अभी दोनों के बीच कहासुनी चल ही रही थी कि तभी होमगार्ड वहां पहुंच गए और चालक के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उल्टे पति से ही भिड़ गए। इससे चौराहे पर खासा हंगामा शुरू हो गया। इस बीच चालक मौके से आपे लेकर फरार हो गया। होमगार्डों का कहना था पति शराब के नशे में धुत था। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दंपति को कोतवाली ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी घटना में मटर तोड़ रही महिला के साथ गांव के ही एक शोहदे बंजे ने छेड़खानी कर दी। महिला चीखी तो आसपास काम कर रहीं अन्य महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने  पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंचे सिपाही आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी। सीओ रुक्मिणी वर्मा का कहना है कि ऐसा नहीं है कि एंटी रोमियो दस्ता काम नहीं कर रहा है। रही बात इन दोनों मामलों की तो दोनों में ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, यदि होमगार्ड गलत हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें