कब्रिस्तान का कब्जा देखते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : amar ujala
बात दें कि कस्बे के चतेला रोड पर कब्रिस्तान की जगह गाटा नंबर 280 में दर्ज है। जिस पर कस्बा निवासी पवन पुत्र राजेंद्र बहादुर बल पूर्वक कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे थे। जिसकी शिकायत कस्बे के फुरकान, मुकीम, जाकिर, सिराज, इदरीस, ताहिर, शादिक ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी कालपी को निर्देश दिए कि वह मौके पर जाकर जांच कर जमीन की नाप जोख कराएं और अवैध निर्माण को रोके।
निर्देश मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, सीओ कालपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे। पहले तो उन्होंने निर्माण कार्य रुकवा दिया। फिर लेखपालों की टीम को मौके पर बुलाकर विवादित जमीन की नापजोख शुरू कराई। इसमें विवादित जमीन लोक निर्माण विभाग की निकली। इस पर गांव वालों ने इस जमीन से अवैध कब्जे को हटाने की मांग जिस पर उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई की आश्वासन दिया।
उपजिलाधिकारी कालपी ने कहा कि जिस जगह पर विवाद था वो जगह सरकारी पीडब्लूडी की है, कब्रिस्तान की जगह उसके पीछे है। वैसे निर्माण कार्य रुकवा कर चेतावनी दी गई है। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि जो विवाद था, उसका निस्तारण कर दिया गया है । जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार, नायब तहसीलदार भान सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार, मैथलीशरण गुप्ता, दरोगा हरिकृष्ण, लेखपाल दयाशंकर आदि मौजूद रहे।