उरई। शहर कोतवाली के माहिल तालाब स्थित शर्मा साइकिल की दुकान का ताला तोड़कर चोराें ने करीब पांच हजार रुपये की नकदी व दो हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब लोगाें ने ताला टूटे देखे तो दुकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांचकर कार्रवाई की बात कही है। शहर कोतवाली के रामलीला मैदान निवासी कांग्रेसी नेता सत्यपाल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह अपने दुकान में ताला डालकर घर आ गए तभी देर रात चोराें ने दुकान का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये नकद व करीब दो हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।