फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ दो लाख के नगदी जेवर उड़ाए

Sun, 15 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने शनिवार की देर रात एक सूने घर का ताला तोड़कर कमरे में रखे रुपये व करीब पौने दो लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। पीड़ित जब रिश्तेदारी से लौटा तो घर का ताला टूटा देख चोरी का पता चला। पीड़ित जालौन कोतवाली पहुंचा औरचोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जालौन कोतवाली के गांव अकोढ़ी दुबे निवासी मदनमोहन बाथम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रिश्तेदारी में गया था। इसी दौरान देर रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोर अपने साथ एक सोने की दो तोले की चेन, चार सोने की चूड़ी समेत

करीब पौने दो लाख रुपये का सामान भी  ले गए। सूचना पाकर कोतवाल सत्यवीर सिंह मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों का संकलन करने के बाद पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


सूने घर में हजारों की चोरी
दीपावली पर चोरों ने किराए पर रह रहे एक व्यक्ति के घर से 25 हजार की नकदी समेत घर का अन्य सामान भी पार कर दिया। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलैला निवासी बाबूराम यहां रामकुंड कॉलोनी में लालजी पुत्र चोखेलाल के मकान में किराए पर रहते हैं। दीपावली पर बाबूराम कमरे में ताला लगा परिवार सहित 10 नवंबर को अपने गांव चले गए। रविवार को जब वह

लौटे तो कमरे का ताला टूटा पड़ा है और सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा है। अंदर देखा तो पता चला कि गैस सिलेंडर समेत अलमारी में रखे 25 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उन्होंने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल रूद्रकुमार सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया। इसी मकान में नीचे किराए पर रह रहे अध्यापक राकेश निरंजन निवासी ग्राम नरी भी अपने गांव गए थे। इस दौरान चोरों ने इनके घर की कुंडी तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें