फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने चौकी इंचार्ज को पीटा

Fri, 27 Oct 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पकड़ी गई भाजपा नेता की कार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को गुरुवार रात क्षेत्र से मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के निकलने की सूचना मिली। उन्होंने औरैया जनपद की सीमा से सटी जिले की शंकरपुर चौकी के इंचार्ज कमलप्रताप को ट्रकों की चेकिंग करने के लिए कहा। रात करीब 12 बजे चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों के साथ चेकिंग शुरू कर दी। तभी चार ट्रक जालौन की तरफ से आते दिखाई दिए। उन्होंने जैसे ही ट्रकों को रोकने के लिए हाथ दिया तभी ट्रकों के साथ चल रही भाजपा का झंडा लगी एक सफारी कार आई और इंचार्ज के पास आकर रुक गई।
विज्ञापन


कार सवार लोगों ने ट्रकों को निकलने देने के लिए कहा। चौकी इंचार्ज ने जब मना किया तो कार सवार लोग उतरकर उनके साथ हाथापाई करने लगे। यह देख चौकी के सिपाही दौड़ कर आए। उन्होंने जैसे ही अपने तेवर दिखाए तो कार सवार लोगों ने चौकी इंचार्ज से मारपीट शुरू कर दी। सिपाहियों ने तुरंत कुठौंद थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी पाते हुए थाने से भारी पुलिस फोर्स शंकरपुर चौकी पहुंच गया। फोर्स देखकर कार सवार लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, लेकिन तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने उनकी कार कब्जे में ले ली। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम नंदन पुत्र आनंद नंदन, चंद्रभूषण शुक्ला व विशाल शुक्ला पुत्रगण अशोक कुमार शुक्ला निवासीगण औरैया बताया है। पुलिस ने इन तीनों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

औरैया में युवा भाजपा नेता है विशाल
चौकी इंचार्ज से मारपीट करने वाला आरोपी विशाल औरैया में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का नेता है। सत्ता की हनक के चलते वह ओवरलोड ट्रकों को लोकेशन देकर उन्हें थानों से निकलवाने का काम कर रहा था। उसकी सफारी कार में भाजपा की झंडा पर पीछे के शीशे में भाजपा के प्रिंट में उसका बैनर भी लगा है।
विज्ञापन


पूर्व में माधौगढ़ में एक पुलिस अधिकारी से भी हो चुकी हाथापाई
कुछ दिनों पूर्व माधौगढ़ से मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक निकलवाने के लिए भाजपा नेताओं ने एक पुलिस अधिकारी से हाथापाई की थी। सत्ता के दबाव के चलते उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब एक बार फिर से वहीं घटना दोहराई गई है। भाजपा नेताओं के यह कारनामे लोगों में चर्चा का विषय बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें