फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, महिला की मौत

Fri, 11 Jan 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
road accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के जौराखेरा निवासी महेंद्र द्विवेदी गुरुवार की रात पत्नी रुचि (26) के साथ बाइक से कालपी से बाजार कर गांव जौराखेरा आ रहे थे। तभी उनकी बाइक अकबरपुर इटौरा के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार दंपति घायल हो गए। रुचि सिर में गहरी चोट लगने से लहूलुहान हो गईं। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ला रही थी। तभी आटा के पास महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पति का उपचार चल रहा है। रुचि की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो वर्ष का एक बेटा है। रुचि का मायका करनचनपुर है। उधर, कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी दीपक पुत्र रामसेवक बाइक से कदौरा बाजार करने आ रहा था। तभी कदौरा में मंडी के पास उसकी बाइक डिवाइकर से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें