फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने वृद्ध को लिफ्ट देकर काटी जेब

Tue, 14 Nov 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
थाने में तहरीर देने पहुंचा वृद्ध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी शिवप्रसाद पुत्र उमराई मंगलवार सुबह कस्बा कुठौंद आया था। उसने घर में शौचालय बनवाने के लिए इलाहाबाद बैंक में खाते से छह हजार रुपये निकाले थे। शिवप्रसाद ने रुपये अपने कुर्ते की ऊपर की जेब में रख लिए और फिर कस्बे के बस स्टैंड पर आकर गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और बोले कि दादा सवारी का तिंजार कर रहे हैं तो शिवप्रसाद ने उनसे गांव तक के लिए लिफ्ट मांग ली।
विज्ञापन


युवकों ने उन्हें बीच में बैठा लिया और निकल पड़े। कस्बे के धरमपुरा रोड पर पहुंचने ही पीछे बैठे युवक ने किसी समय शिवप्रसाद की जेब काटकर रुपये निकाल लिए। इसके बाद कुछ दूर निकलते ही बाइक सवारों ने शिवप्रसाद को बाइक से उतार दिया और रफूचक्कर हो गए।

शिवप्रसाद का ध्यान जब जेब की तरफ गया तो कुर्ते के ऊपर पहले स्वेटर कटा हुआ पाया। उसने तुरंत जेब में हाथ डाल कर देखा तो रुपये नदारत मिले। शिवप्रसाद ने थाने पहुंच कर जेब कटने की तहरीर दी। उसने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था और पीछे बैठा युवक ने गमछे से अपना मुंह बांध रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें