फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमलिया मे मारपीट कर चाकू से किया हमला

Sun, 08 Jan 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
Attempt murder
विज्ञापन
उरई के इमलिया गांव में शनिवार को गालीगलौज, मारपीट व धारदार हथियार से वार कर जान से मारने की कोशिश करने के एक मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रामआसरे कुशवाहा पुत्र स्व. लालता प्रसाद ने धर्मेंद्र यादव से करीब एक वर्ष पूर्व
विज्ञापन


एक हजार रुपये उधार लिए थे। उधार चुकाने के बावजूद आरोपी धर्मेंद्र व उसके साथी मूल धन का कई गुना ब्याज मांग रहे थे। उसने मना पैसा देने से मना कर दिया। शनिवार को रामआसरे करीब 6 बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी धर्मेंद्र, राजू यादव, राघवेंद्र व देवेंद्र सिंह उसके खेत पर आ धमके और गाली गलौज कर पैसों की मांग करने लगे। मना

करने पर इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। इससे रामआसरे बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस
विज्ञापन


दौरान ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करा उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें