कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम शहर के मामू भांजे की मजार के पास चौहान ट्रांसपोर्ट पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियाें को गिरफ्तार कर उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी व ताश के पत्ते बरामद कर लिए है। पुलिस अभी मामले का खुलासा नहीं कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम करीब पांच बजे सादा वर्दी में सिपाही मजार के पास पहुंचेे।
जुआ खेल रहे जुआरी जब तक कुछ समझ पाते तभी कोतवाली से भारी संख्या में जीप से सिपाही पहुंचे और हारजीत की बाजी लगा रहे रामजी, भत्तू, योगेंद्र, भूरे व टिल्लू निवासी उरई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद व ताश के पत्ते व बाइक आदि बरामद का जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दो जुआरी कटीले
तार में फंसकर घायल भी हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियाें में अफरा तफरी मची है। खास बात यह है कि इस पूरे जुए को संचालित करने का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कोतवाल जेपी यादव ने बताया कि कई और जगह भी जुआ खेला जा रहा है वह वहां भी कार्रवाई करेंगें।
पुलिस ने मारा छापा, पकडे़ 9 जुआरी
कालपी कोतवाली पुलिस ने रविवार को जोल्हूपुर मोड़ चौराहे के पास सार्वजनिक स्थान में छापा मारा और हारजीत की बाजी लगा रहे नौ जुआरियों को पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाल सत्येंद्र सिंह राठौर व दारोगा उमेश सिंह आदि ने छापा मारा। जुआ खेल रहे अजमल बेग निवासी गुलौली, चुन्ना निवासी रेेंढ़र, मुस्तकीम निवासी मिर्जामंडी, मनोज कुमार, हनीफ बागी, रहीस मिर्जामंडी, इमरान रामचबूतरा, अकील महमूदपुरा, मोटू उर्फ रहमुद्दीन निवासी मोहल्ला रामचबूतरा कालपी को पकड़ लिया। पुलिस ने ताश की गड्डी 25 हजार रुपये बरामद किए हैं।