फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को राशन नहीं देने पर कोटेदार को चाकू मारा

Fri, 10 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
हमला - फोटो : Getty
विज्ञापन
अपात्रों को राशन देने से मना करने पर प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर कोटेदार पर हमला कर दिया। उसे चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई महिलाओं को भी हमलावराें ने मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित थाना सिरसाकलार पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी कोटेदार रामप्रकाश (50) शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर में लोगाें को राशन बांट रहा । आरोप है कि तभी गांव प्रधान कृष्णपाल सिंह अपने साथी सुखवीर सिंह व महेंद्र सिंह के साथ आया और अपात्राें को राशन देने का दबाव बनाया। जब कोटेदार ने मना कर दिया तो प्रधान ने अपने साथियाें के

साथ कोटेदार पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर घर की महिलाएं बचाने आईं तो हमलावराें ने उन्हें भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा तो प्रधान भी वहां पहुंच गया। प्रधान के दबाव में पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। पीड़ित कोटेदार रामप्रकाश ने मामले की शिकायत एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें