फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद नगर में नकली मेहंदी फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
मेहंदी बनाने के लिए रखा सामान व रैपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को शहर के मोहल्ला आजाद नगर में मेहंदी की नकली फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने फैक्ट्री से नकली मेहंदी के पैकेट, कच्चा माल और रैपर बरामद किए। कंपनी अधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत दी है। फैक्ट्री संचालक फरार हो गया है।  मुंबई की एक नामी मेंहदी कंपनी के अधिकारियों और उनके कानूनी सलाहकार शनिवार दोपहर कोतवाली पहुंचे। अधिकारियों ने कोतवाल को बताया कि शहर के आजाद नगर में कंपनी के नाम से नकली मेहंदी बनाई जा रही है। इस पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के साथ आजाद नगर स्थित जफर अंसारी के मकान पर छापा मारा। मकान में भारी मात्रा में नकली मेहंदी के पैकेट, कच्चा माल और रैपर आदि बरामद किए गए। पुलिस के पहुंचने से पहले नकली फैक्ट्री संचालक जफर अंसारी भाग निकला। कंपनी अधिकारियों ने कोतवाली में शिकायत देने के साथ मकान में मिले सामान का लेखा जोखा दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि इस साक्ष्यों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि फरार संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें