फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी ने ट्रैक्कर में मारी टक्कर दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रैक्टर में कार ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, कार चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


झांसी कानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह उकासा गांव के अरविंद (28) ट्रैक्टर से अपने गांव जा रहे थे तभी नवोदय स्कूल के पास सफारी कार चालक ने उनके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

जिससे ट्रैक्टर पर बैठे फौजी अजय कुमार (40) पुत्र शिवनाथ निवासी उकासा थाना आटा उछलकर सड़क पर गिर पड़े जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने चालक अरविंद व फौजी अजय को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफारी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जबकि कार चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें