उरई (जालौन)। सिरसाकलार थाना के गांव सिमराशेखपुर में मंगलवार की दोपहर खेताें में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से करीब 70 बीघे फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणाें ने दमकलकर्मियाें को सूचना देकर आग बुझानी शुरू की लेकिन जब तक आठ किसानाें की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
सिरसाकलार थाना के गांव सिमराशेखपुर गांव के खेताें में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे किसान राम गोपाल की 15 बीघे गेहूं की फसल, रामदीन की 10 बीघा मटर की फसल, मुन्नी लाल की आठ बीघा सरसाें की फसल, जंगदास की आठ बीघा फसल, मखई की छह बीघा फसल, कांशीराम की सात बीघा फसल, मलकई की 13 बीघे फसल में आग लग गई। आसपास खेताें पर मौजूद जब किसानाें ने खेत पर आग की लपटें देखीं तो वहरां अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी दमकलकर्मियाें के साथ मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक करीब 70 बीघे जमीन की फसल जलकर राख हो गई। आग से करीब बीस लाख रुपए के नुकसान का आंकलन है।