कस्बा आटा के पास नेशनल हाईवे पर संचालित बालाजी ढाबा में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही वहां पर हड़कंप मच गया। ढाबे में खाना खा रहे ट्रक चालक व अन्य लोग कर्मचारी भाग खड़े हुए। देखते ही देखते आग भीषण होती चली गई। ढाबे के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग पर काबू न पा सके।
सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ढाबे में रखा काफी सामान जल चुका था। ढाबा मालिक राजाराम ने बताया कि आग से करीब 3 लाख रुपये कीमत का सामान जल गया है। इसके अलावा आग कैसे लगी यह न तो उन्हें पता और न ही कर्मचारियों को पता है।