ट्रक में की जा रही बालू लोडिंग।
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार ने आटा व कालपी पुलिस के साथ मिलकर हाईवे से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग की। मौरंग से लदे ट्रकों के कागजात पूरे न होने व ओवरलोड होने की वजह से उनका चालान कर दिया। चेकिंग होने की बात सुनकर कई ट्रक चालक लिंक रोड़ों से निकलते नजर आए तो कुछ ढाबों पर ही खड़े हो गए। इस बड़ी कार्रवाई में एआरटीओ ने 27 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। इसमें उन्होंने करीब सात रुपये समन शुल्क वसूला। आरटीओ विभाग की कार्रवाई इस कार्रवाई से पूरा दिन हड़कंप मचा रहा।