फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने हजारों की जेवर नगदी पर हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के गांव खकल में चोरों ने एक घर से हजारों की जेवर नगदी पार कर दी। घर वालों के सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव खकल निवासी पंकज पुत्र मानसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि छह अप्रैल की रात वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहा था। रात में लगभग दो बजे चोर मुख्य गेट में जंजीर से लगे ताले को जंजीर की कड़ियां काट कर खोल लिया और अंदर घुस आए। एक कमरे में रखे बक्से से दस हजार रुपये नगद व जेवर आदि उठा ले गए। बक्से को भी खंगालने का प्रयास चोरों ने किया लेकिन तब तक उनकी मां की नींद खुल गई और चोर गेट फांदकर भाग गए। सूचना देने पर रात में ही यूपी 100 पहुंची थी। पंकज ने एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें