दस दिन से लापता अधेड़ साधु का शव गुरुवार की सुबह आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में तालाब में मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अटरिया निवासी बाबूराम पुत्र मनीराम (52) दस दिनों से लापता था। गुरुवार की सुबह उसका शव तालाब में पड़ा दिखाई दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तालाब में पड़े शव को बाहर निकाला तो वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के भाई रमेश ने पहुंचकर शिनाख्त की।
पुलिस को बताया कि उसका भाई गांव के प्रधान नरसिंह के ट्यूबवेल पर काम करता था और वहीं एक छोटे से मंदिर पर रहता था। लेकिन 14 जनवरी सेे वह ट्यूबवेल पर नहीं दिखा।
उसकी खोजबीन रिश्तेदारियों में भी कराई लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बारे में गांव के प्रधान से भी बात की तो उन्होंने बताया कि वह10 दिनों से ट्यूबवेल पर काम करने नहीं आया है।
थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि शव चार दिन पुराना लग रहा है। जानकारी मिली है कि मृत साधु नशे का लती था। शायद इसी वजह से वह तालाब में गिर गया हो, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
दस दिन से लापता अधेड़ का शव तालाब में मिला
शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई