डकोर थाना पुलिस को सोमवार की शाम मुखबिर से कुसमिलिया गांव में जुएं का फड़ सजा होने की सूचना मिली। गांव में पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। जुआ खेल रहे जुआरी भागने लगे। पुलिस ने दौड़ कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम रामप्रकाश निवासी लैकुआ, दिलीप कुमार निवासी इकहरा, वीरेंद्र कुमार निवासी डकोर, विजय सिंह लहकुआ, देवेंद्र राजपूत ऐर, कृपाल सिंह अटरिया, जयपाल सिंह कुठौंदा, वीरपाल राजपूत कुसमिलिया, सुनील बाल्मीकि रेंढर, रोहित लोधी गोरन, देवीशरण कुसमिलिया, बबलू राजपूत खरका, जय सिंह कुसमिलिया, रिंकू कुसमिलिया, रमेश कुसमिलिया, दयानंद मिनौरा व संतोष निवासी कुसमिलिया बताए है।
पुलिस ने फड़ से 29,600 रुपये व जामा तलाशी 11500 रुपये नगद बरामद किए है। इसके अलावा वहां से चार मोबाइल व एक ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ कार्रवाई कर थाने में बंद कर दिया। वहीं जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम में डकोर थानाध्यक्ष रामराज शुक्ल, एसओजी प्रभारी लाखन सिंह, एसआई विश्वनाथ, रामलाल सोनकर, सिपाही शैलेंद्र चौबे समेत कई सिपाही शामिल रहे।